
महिंद्रा Roxor एक ATV यानी ऑल टैरन व्हीकल है जिसमें कि वही इंजन दिया गया है जोकि बोलेरो में प्रयोग किया गया है। महिंद्रा Roxor केवल टफ टैरिन्स यानी मुश्किल क्षेत्रों के लिए खास रुप से डिजाइन की गई है।
Advertisement
महिंद्रा Roxor

1/ 7
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV थार की एक अपग्रेडेड वेरिएंट गाड़ी अमेरिका में महिंद्रा Roxor नाम से पेश की है।
महिंद्रा Roxor

2/ 7
महिंद्रा Roxor इस साल की तीसरे तिमाही तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। ये 15,000 डॉलर यानी लगभग 9.75 लाख रूपए तक की कीमत के साथ है।
महिंद्रा Roxor

3/ 7
महिंद्रा Roxor एक ATV यानी ऑल टैरन व्हीकल है जिसमें कि 2.5 लीटर, 4 सिलेंडर डीजल M2DICR मोटर है जोकि 63 bhp तक के अधिकतम पावर को जनरेट करने की क्षमता के साथ है, वहीं इसका पीक टॉर्क 195 Nm है।
Advertisement
महिंद्रा Roxor

4/ 7
ये 4-व्हील ड्राइव मैन्यूल शिफ्ट SUV 5 स्पीड मैन्यूल गियरबॉक्स के साथ है।
महिंद्रा Roxor

5/ 7
महिंद्रा Roxor केवल टफ टैरिन्स यानी मुश्किल क्षेत्रों के लिए खास रुप से डिजाइन की गई है। ये हाईवे पर नहीं चलाई जा सकती क्योंकि ये 72kmph की तेजी से ही चलती है।

6/ 7
बात करें इसके डायमेंशंस की तो इसकी लंबाई 3759 mm, चौड़ाई 1574 mm और अन्य लंबाई 1905 mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2438mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 228 mm है।
Advertisement
महिंद्रा Roxor

7/ 7
ये ATV बिना दरवाजे वाली जीप के डिजाइन के साथ है, जिसके साथ इसपर कोई बड़ी छत नहीं है और न ही विंडस्क्रीन दी गई है। वहीं सुरक्षा के लिए इसमें एक रोल केज दिया गया है जिसमें कि सॉफ्ट साइड डोर और टॉप पैनल्स दिए गए हैं जोकि पूरी तरह से हटाए भी जा सकते हैं। इसमें एक हाइड्रॉलिक पावर स्टीयरिंग और हैलोजीन हैडलाइट्स आदि हैं।