
अमेजन ने Eco Show के लगभग सभी फीचर्स के साथ कम कीमत वाला Echo Show 5 Smart Display डिवाइस भारत में पेश कर दिया है। अमेजन इको शो 5 की कीमत भारत में 8,999 रूपए है और यह टचस्क्रीन, HD कैमरा, एक स्पीकर और एलेक्सा सपोर्ट के साथ आता है।
इको शो 5 जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसमें 5.5 इंच का टचस्क्रीन है, जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 960 x 480 पिक्सल है जो 148 x 86 x 73 मिमी आकार के शेल के अंदर है। यह डिवाइस मीडियाटेक MT 8163 प्रोसेसर पर चलता है जिसमें डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट और ब्लूटूथ है।
इको शो 5 डिवाइस फुल-रेंज 1.65-इंच बिल्ट-इन स्पीकर और अतिरिक्त स्पीकर कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी स्टीरियो ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। डिवाइस में 1MP HD कैमरा है जिससे यूजर्स 720p वीडियो कॉल कर सकते हैं। अमेजन अतिरिक्त प्राइवेसी के लिए बिल्ट-इन शटर और इको शो 5 के माइक्रोफोन को डिसेबल करने के लिए एक स्विच की सुविधा है।
यूजर्स इनबिल्ट एलेक्सा एप या स्काइप के माध्यम से स्मार्टफोन पर वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसमें एक ड्रॉप-इन मोड है जब माता-पिता अपने बच्चों को शो डिवाइस को किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट कर के देख सकते हैं। इको शो 5 के साथ अमेजन की तरफ से मनोरंजन के लिए अमेजन प्राइम म्यूजिक, अमेजन प्राइम वीडियो, हंगामा म्यूजिक, सावन, गाना और TuneIn एप्स भी मिलते हैं।
इको शो 5 को आप घर में अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसका उपयोग स्मार्ट लाइट को कंट्रोल करने, सिक्योरिटी कैमरा देखने और हर रोज के काम को एलेक्सा कमांड के द्वारा सैट कर सकते हैं। एलेक्सा की मदद से यूजर्स अपने खुद की जरूरतों के हिसाब से डिवाइस को तैयार कर सकते हैं।
अमेजन इको शो 5 डिवाइस 18 जुलाई से अमेजन इंडिया के माध्यम से भारत में 8999 रूपए की कीमत के साथ ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
फेसबुक पर भी टेक खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज
You might like this