
अमेजन ने इको फैमिली के अंतर्गत Echo Link और Echo Link Amp नाम से दो प्रोडक्ट्स भारत में पेश किए हैं। इन डिवाइसेज से आपके घर स्टीरियो सिस्टम में हाई स्ट्रीमिंग म्यूजिक की सुविधा मिलेगी और एलेक्सा से म्यूजिक सिलेक्कशन, वॉल्यूम और प्लेबैक कर पाएंगे।
इको लिंक की कीमत 19,999 रूपए है और इको लिंक Amp की कीमत 22,999 रूपए है। ये आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही अमेजन ने भारत में 22,999 रूपए कीमत के साथ इको शो स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च किया था। कंपनी इको लिंक को अगले सप्ताह से ग्राहकों के लिए शिपिंग शुरू कर देगी, जबकि इको लिंक Amp मई की शुरुआत से ग्राहकों तक पहुंचेगा।
सबसे पहले इको लिंक की बात करें तो इस डिवाइस को एक रिसीवर, एक एम्पलीफायर या सीधे ऑन-डिवाइस एनालॉग, ऑप्टिकल, या coaxial आउटपुट जैक में जोड़ा जा सकता है। इसमें अडजस्टेबल क्रॉसओवर फ्रीक्वेंसी और एक 3.5 मिमी एम्पलीफाइड हैडफोन जैक के साथ एक सबवूफर लाइन-आउटपुट मिलता है।
अब बात करें इको लिंक Amp की तो इको लिंक की तरह इसमें वही सुविधाएं और फंक्शन्स हैं लेकिन ये 60W प्रति चैनल स्टीरियो एम्पलीफायर की सुविधा के साथ है।
इको लिंक और लिंक amp में एनालॉग, ऑप्टिकल, और coaxial लाइन-इनपुट की सुविधा है जो यूजर्स को सीडी प्लेयर, एमप्लीफाइड टर्नटेबल या MP3 प्लेयर्स द्वारा म्यूजिक कनेक्ट करने और प्ले करने की अनुमति देता है। दोनों डिवाइसेज में ग्रैन्युलर कंट्रोल के लिए वॉल्यूम नॉब्स और कनेक्टिविटी के लिए ईथरनेट पोर्ट है।
इको लिंक या इको लिंक Amp को एक पसंदीदा स्पीकर के रूप में सेट किया जा सकता है। म्यूजिक प्ले करने के लिए आप इसे किसी इको डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं। जब इको लिंक किसी इको डिवाइस से जुड़ा होता है तो इसे अलग-अलग कमरों में म्यूजिक स्ट्रीमिंग करने के लिए मल्टी-रूम म्यूजिक ग्रुप में जोड़ा जा सकता है। यूजर्स पूरे घर में म्यूजिक सुनने के लिए एलेक्सा को "Play music everywhere” का कमांड दे सकते हैं। दोनों डिवाइसों को एलेक्सा एप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
फेसबुक पर भी टेक खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज
You might like this